फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन और लेखन कौशल की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में लड़ीधुरा महोत्सव समिति की ओर से आयोजित समर कैंप में बच्चों को योग, आपदा प्रबंधन, लेखन कौशल विकास आदि की जानकारियां दी जा रही हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय, मां पूर्णागिरी बीएड कॉलेज के चेयरमैन डॉ. कृष्णा अधिकारी, लड़ीधुरा मंदिर समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदीप सिंह ने बच्चों को योग का अभ्यास भी कराया। शिक्षक नरेश चंद्र राय ने प्रतिभागियों को लेखन कौशल की विधाओं को विस्तार से समझाया। इस दौरान आरती ने निर्भया प्रकोष्ठ, मोहित ने फर्जी बैंक कॉल आने, संदीप ने हमारे पर्व और त्यौहार, करन रावत ने आपदा पर विचार रखे। लीडिंग फायरमैन नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फायर बिग्रेड कर्मियों ने आपदा प्रबंधन, राहत और बचाव की जानकारी दी। टीम में मुकेश सिंह पथनी, नरेश जोशी, बासुदेव, पूरन गिरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें