फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने दुर्घटना की न्यायिक जांच की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कांग्रेसियों ने बुधवार को सड़क हादसे में हुई छात्र की मौत की न्यायिक जांच की मांग उठाई है। सभासद देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं मंडी समिति के पूर्व सभापति हरीश भट्ट के संचालन में हुई बैठक में पहले दो मिनट का मौन रखा गया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि छात्र की मौत प्रशासन की लचर यातायात व्यवस्था के चलते हुई है। उन्होंने अधूरी तैयारी के साथ मेला शुरू करने पर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच करने के साथ ही मृतक छात्र के परिवार को उचित मुआवजा देने की वकालत की है। इस दौरान सभासद देवेंद्र सिंह, हरीश भट्ट, पूरन सिंह पडियार, नागरमल शर्मा, अनिल प्रसाद सिन्हा उर्फ बिहारी, खालिद अंजुम, कैलाश शर्मा, फखरुद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें