चंपावत। लोकसभा चुनाव को लेकर 25 मार्च को दोपहर एक बजे से जिला सभागार में नोडल अधिकारियों और अपर प्रभारी अधिकारियों की बैठक होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी नोडल एवं अपर प्रभारी अधिकारियों को समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।