टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले के बांसी, दूषित एवं एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर अंकुश लगाने को खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने पूर्णागिरि धाम क्षेत्र एवं शारदा स्नानघाट की दुकानों पर छापे मारी, लेकिन बांसी, दूषित एवं एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री नहीं मिली। अलबत्ता उन्होंने दुकानदारों को ताजा एवं शुद्ध खाद्य सामान बेचने के साथ ही खाद्य सामग्रियों को ढक कर बेचने की हिदायत दी।