टनकपुर (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर मनिहारगोठ में नशे के विरुद्ध कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें फेरी वालों, ग्रामीणों को अर्द्धविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) अर्जुन सिंह, रौनक अली ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध बने कानूनों की जानकारी दी। युवाओं को नशे से दूर रहने, अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों लोगों से सचेत रहने, उनके जाल में न फंसने की सलाह दी। यह भी बताया कि पड़ोसी देश नेपाल से चरस, पंजाब से स्मैक, हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ अवैध रूप से उत्तराखंड पहुंच रहा है। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबारी अपने नशे की लत युवाओं तक पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। इससे युवाओं को सावधान रहना है। शिविर में पुलिस के एसआई जगवीर सिंह ने लोगों को साइबर अपराध से जुड़े कानून बताए। इस दौरान ग्राम प्रधान अमजद हुसैन, बीडीसी सदस्य कादिर अली, इशाक, रहमत अली, गुलजार हुसैन, रिजवान हुसैन, नजीम हुसैन, शाहिद अली, फातिमा, शमा खातून, साहिनबी आदि थे।