फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायकगोठ में हाथियों ने तबाह की धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हाथियों के झुंड ने नायकगोठ गांव में पांच किसानों की करीब सात बीघा खेत में खड़ी धान की फसल तबाह कर दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया है। बृहस्पतिवार रात हाथियों का झुंड पूर्णागिरि मार्ग पर स्थित नायकगोठ गांव में घुस आया। हाथियों ने दीवान सिंह पुजारी, उमेद सिंह, पूरन सिंह, डिगर सिंह, मदन सिंह की सात बीघा खेत में खड़ी धान की फसल खाकर और कुचलकर नष्ट कर दी। पूर्व ग्राम प्रधान जीत सिंह एवं बीडीसी सदस्य दीपा सिंह ने वन विभाग से गांव में वन्यजीवों का प्रवेश रोकने को जल्द कारगर कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें