फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी:लंबे समय बाद विधवा व दिव्यांगों को मिली पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लंबे समय से लटकी विधवा महिलाओं और दिव्यांगों की पेंशन राशि जारी कर दी गई है। ज्यादातर लोगों को अक्तूबर 2016 के बाद पेंशन की रकम नहीं मिली थी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 6600 से अधिक विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन की राशि जारी कर दी गई है। अलबत्ता शासन के निर्देश के मुताबिक आधार से लिंक नहीं होने वाले पेंशनरों को पेंशन की रकम नहीं भेजी जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि आधार लिंक से जुड़े बैंक खाते वालों विधवा और दिव्यांगों को इस साल जून तक की पेंशन जारी कर दी गई है। 4538 विधवाओं के लिए कुल 1.73 करोड़ और 2320 दिव्यांगों के लिए पेंशन के रूप में 64.66 लाख रुपये दिए गए। अलबत्ता आधार से बैंक खातों को लिंक नहीं करने के चलते 1142 विधवाओं और 201 दिव्यांगों को पेंशन जारी नहीं की जा सकी है। चंपावत जिले में किसान पेंशन से जुड़े सभी लोगों ने बैंक खाते से आधार लिंक कर लिया है। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक 1365 काश्तकारों को किसान पेंशन से जोड़ा गया है। इन पेंशनरों को इस साल अप्रैल से जून तक के तीन माह की पेंशन राशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें