फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए हुए ट्रायल

Fri, 28 Apr 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए लंबी कूद का ट्रायल देता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर (चंपावत)। खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला मुख्यालय चंपावत और टनकपुर स्टेडियम में हुए ट्रायल में जिलेभर के 164 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभाग की ओर से चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से जिला मुख्यालय चंपावत में गौरलचौड़ मैदान और टनकपुर में स्टेडियम मैदान में खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि 27 अप्रैल से दो दिन तक हुए ट्रायल में जिलेभर के 164 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि वाॅलीबाल में 12, एथलेटिक्स में 28, बैडमिंटन में छह, क्रिकेट में 43, फुटबॉल में 55 और बॉक्सिंग के लिए 20 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया है। चयनित खिलाड़ियों की सूची तैयार कर जल्द जारी की जाएगी। चयन समिति में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला खेल समन्वय प्रदीप सिंह बोरा, मुकेश वर्मा, मुकेश टम्टा, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर शामिल थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें