टनकपुर (चंपावत)। दयानंद इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्रा अलिया, अंजली, रिया, एकांशु, अशिका, काजल, दीपक, इंदर और मनीष ने प्रथम, हर्षिता, दुर्गा, आदर्श, सानिया, कीर्ति, अंकित भट्ट, सागर बिष्ट ने द्वितीय और आयुषी, आस्था, पंकज, नैना, सुजल, विजय लक्ष्मी, नितिन और अमित रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षाफल का वितरण प्रधानाचार्य माहेश्वरी पांडेय और मीनाक्षी ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रामदेव आर्य, शिक्षिका निर्मला, पुष्पा, पूजा, ज्योति, प्रियंका, दिव्यांशा, नीति आदि मौजूद थे। ब्यूरो