फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में दिव्यांग छात्रों का कौशल विकास शिविर लगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में दिव्यांग छात्र-छात्राओं का कौशल विकास शिविर हुआ। शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप मिश्र ने किया। शिक्षक रबीश पचौली के संचालन में हुए कार्यक्रम में पाटी विकासखंड के 30 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने सुलेख, पेंटिंग, लूडो और कैरम प्रतियोगिता में हिस्सा ले कौशल विकास किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएस) की टीम के डॉ.मयंक शर्मा और डॉ.कुलदीप राणा ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों को बीमारी से बचने और सेहतमंद रहने के जरूरी तरीके बताए गए। ब्लाक समन्वयक श्याम सिंह लडवाल ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। शिविर में कमल जोशी, दीपक सौराड़ी, एसएन महंत, जीडी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें