फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने आज से बाजार बंद का फैसला वापस लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में व्यापारियों ने मंगलवार से घोषित बाजार बंद का फैसला वापस ले लिया है। व्यापारियों के शिष्टमंडल ने सोमवार को डीएम डॉ. अहमद इकबाल से मुलाकात की। इस पर डीएम ने व्यापारियों को रेहड़ी, खोखे न हटाने का आश्वासन दिया। एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने पिछले दिनों अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके विरोध में व्यापार संघ ने मंगलवार से बेमियादी बंद का ऐलान किया था। बंद को लेकर सोमवार को अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को रेहड़ी, खोखा व्यापारियों की समस्याएं बताई। इस पर डीएम ने इन्हें न हटाने का फैसला किया है, लेकिन डीएम ने सभी खोखा, रेहड़ी व्यापारियों से फड़ों में टायर लगाने या दुकान बंद होने पर हटाने को कहा है। डीएम से मिलने वालों में व्यापार संघ उपाध्यक्ष दीपक तड़ागी, कैलाश अधिकारी, एनडी गड़कोटी, कुंदन सिंह, अमरनाथ आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें