टनकपुर (चंपावत)। अंतरविद्यालयी खेलकूद के तहत सोमवार को यहां स्टेडियम में अंडर 19, अंडर 17 आयु वर्ग के जिला स्तरीय ताइक्वांडो, वॉलीबाल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरने, खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। ताइक्वांडो अंडर 19 आयु वर्ग में धीरज, दीवान एवं अंडर 17 आयु वर्ग में वीरेंद्र, गौरव अधिकारी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। स्टेडियम के इनडोर रिंग में खेल समन्वयक एसपी यादव की देखरेख में हुए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो में कोच दिलदार अली, शिक्षिका कल्पना आर्य एवं वॉलीबाल मुकाबले के प्रकाश जोशी, ललित मोहन भट्ट निर्णायक थे।