फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रा निशा खातून को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्रा निशा खातून को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने निशा को एक डिक्शनरी, एक बैग देकर सम्मानित किया। अल्पसंख्यक समुदाय के परिवारों की मेधावी बालिकाओं की शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका योजना में मनिहारगोठ निवासी शमशाद अली की पुत्री निशा को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से पुरस्कार के रूप में 20 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि को उसके बैंक खाते में जमा किया गया गया है। डीएम ने बालिका की हौसला अफजाई करते हुए आगे भी कड़ी मेहनत, लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें