फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनीगोठ में हाथियों के झुंड ने मंदिर की चाहरदिवारी तोड़ी, फसल रौंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जंगल से सटे छीनीगोठ गांव में रविवार रात घुसे हाथियों के झुंड खूब उत्पात मचाया। गांव में स्थापित बाबा ब्यानधूरा मंदिर की चहारदीवारी ढहा कर छह से अधिक किसानों की फसल रौंद डाली। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथी डटे रहे। पेट भरने के बाद में हाथी जंगल की ओर लौटे। बताया कि हाथियों ने राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, मोतीराम टकवाल, गणेश जुकरिया, जगदीश चौड़ाकोटी, पुष्कर भंडारी, ईश्वरी दत्त जोशी की करीब दस बीघा में लगी धान की फसल को बर्बाद किया है। ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान राधा भंडारी, पूर्व बीडीसी सदस्य मोतीराम टकवाल आदि लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से हाथियों के उत्पात से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें