फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति और अनुदान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों, सैनिक आश्रितों के लिए विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति और अनुदान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी कर दिया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय सिंह थापा ने बताया कि पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और अनाथ बच्चों को एक जनवरी 2017 से राज्य सरकार से मिलने वाले सभी अनुदान और छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए आवश्यक फार्म जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अलावा सभी ब्लाक प्रतिनिधियों के पास उपलब्ध है। जिन्हें भर कर लाभार्थी जल्दी से जल्द जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें