लोहाघाट सीएचसी में लोगों का अल्ट्रासाउंड करते डा.एलएम रखोलिया।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना संक्रमण के बीच सीएचसी लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रोज बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं व अन्य लोग पहुंच रहे हैं। पिछले चार दिनों में यहां 160 से अधिक गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए। जिससे लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। पाटी और बाराकोट अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था न होने के कारण इन सभी स्थानों लोग अल्ट्रासाउंड कराने लोहाघाट सीएचसी आते हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ.एलएम रखोलिया ने बताया कि प्रतिदिन करीब 30 से 40 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। संवाद