फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लोगों को क्वारंटीन किया गया

विज्ञापन
रीठा साहिब गुरुद्वारा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। धर्मनगरी हरिद्वार से आए 16 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इन लोगों को रीठा साहिब गुरुद्वारे में रखा गया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि हरिद्वार से आए 26 लोगों की बनबसा में कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर स्क्रीनिंग की गई थी। स्क्रीनिंग में ये लोग सामान्य पाए गए, मगर एहतियातन इन लोगों को सोमवार रात को क्वारंटीन किया गया है। अब ये सभी लोग 14 दिन तक रीठा साहिब के गुरुद्वारे में रहेंगे। गुरुद्वारे में इन लोगों की नियमित रूप से जांच की जाएगी। अब चंपावत जिले में कुल 35 लोग संस्थागत क्वारंटीन किए जा चुके हैं। इनमें 17 लोग चंपावत, एक नेपाली व्यक्ति को टनकपुर व आईटीबीपी के एक कर्मी को आईटीबीपी क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा 1541 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें