चंपावत। जिले में बारिश के बाद भी जल संस्थान टैंकर और पिकप से पानी वितरण कर रहा है। बारिश के बाद भी टैंकर और पिकप से पानी भरने वालों की मारामारी जारी है। लोगों के नलों में पानी तो पहुंचा, लेकिन बारिश के चलते गंदा पानी पहुंचा। मंगलवार को हुई बारिश से जल संस्थान ने पेयजल स्रोत भी रिजार्च होने की उम्मीद जग गई है। पिछले दो महीनों से लगातार पड़ रही गर्मी से पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। जल संस्थान के ईई विलास युनुस ने बताया कि बारिश से कुछ पेयजल स्रोत रिचार्ज हुए हैं। बताया कि पानी के लिए टैंकर और पिकप दोनों से अभी भी पानी बांटा जा रहा है। ब्यूरो