फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीलू रौतेली विजेता मीना जोशी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीलू रौतेली विजेता मीना जोशी का निधन
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। सार्कीटोला आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता और तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त मीना जोशी (52) का निधन हो गया। मंगलवार रात को अचानक रक्तचाप बढ़ने से मीना को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट लाए। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। चंपावत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मीना ने दम तोड़ दिया। बुधवार को मीना का अंतिम संस्कार ऋषेश्वर श्मशान घाट में किया गया। जहां उनके चचेरे ससुर ईश्वरी दत्त जोशी ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी भी शामिल हुई। मीना के निधन पर आंगनबाड़ी वर्कर्स संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा, सीडीपीओ लक्ष्मी पंत, सुपरवाइजर कुसुम कोहली, कमला मर्तोलिया, राजकुमारी राणा, पार्वती गोस्वामी, भागीरथी राय, सुनीता, पुष्पा पाटनी, सुनीता फर्त्याल, कुसुम अधिकारी, आशा जोशी आदि ने शोक जताया। ब्यूरो
फोटो 19 एलएचजी 02पी (सिंगल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें