टनकपुर (चंपावत)। हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के वर्मा लाईन कालोनी निवासी इशरार अहमद (26) पुत्र इम्तयाज बाइक में बनबसा से टनकपुर की ओर आ रहा था कि सैनिक छावनी के समीप रोडवेज की एक बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर 108 वाहन के स्टाफ ने उसे घटना स्थल से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। बताया गया कि हादसे में इशरार के सिर में गंभीर चोट आई हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ब्यूरो