चंपावत। जल संस्थान को हैंडपंप और पेयजल योजनाओं की मरम्मत करने के लिए बीएडीपी से 37 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है।
जल संस्थान जल्द ही अब पेयजल लाइन और हैंडपंपों का निर्माण करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश पेयजल योजनाओं की लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से जीर्ण क्षीर्ण हो चुकी हैं। इसके चलते कई योजनाओं में पानी तो है, लेकिन पेयजल लाइनें टूटी होने से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान के एई आरके वर्मा ने बताया कि बीएडीपी के तहत ग्रामीण क्षेत्र लोहाघाट और तामली मंच पेयजल लाइनों की मरम्मत करने के लिए धनराशि मिल चुकी है। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।