चंपावत। जिला मुख्यालय के अधिकांश एटीएम से बुधवार को रुपये नहीं निकले। एटीएम से कैश नहीं निकलने से उपभोक्ताओं को भटकना पड़ा।
एटीएम में कैश डालने वाले कर्मचारी इन दिनों हड़ताल में है। जिस कारण एसबीआई के प्राईवेट एटीएम में दो दिन से कैश नहीं पड़ा है। बुधवार को गोरलचौड़ एसबीआई, शांतबाजार एसबीआई, जीआईसी रोड एसबीआई समेत कई बैंक के एटीएम में कैश नहीं निकला। अलबत्ता उपभोक्ताओं की कैश निकालने के लिए बैंक ऑफ बड़ोदा में भीड़ लग गई। एसबीआई के बैंक प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि इन दिनों कंपनी के कर्मचारी हड़ताल में हैं। इसके चलते एसबीआई के प्राईवेट एटीएम में दो दिन से कैश नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि एसबीआई के मुख्य एटीएम में रोज कैश डाला जा रहा है।