कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
टनकपुर (चंपावत)। देश में बढ़ती बलात्कार और हत्या की वारदातों के लिए केंद्र सरकार की कार्यशैली को जिम्मेदार बताते हुए शुक्रवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पार्टी के जिला प्रवक्ता वैष्णव गोयल के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने तुलसीराम चौराहे पर नारेेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कहा कि देश में हर रोज बलात्कार रेप के बाद हत्या की वारदातें हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई से बच रही है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कालाकोटी, आईटी विधानसभा अध्यक्ष आनंद यादव, यूथ नगर अध्यक्ष नीरज मिश्रा, छात्र संघ के पूर्व सचिव चर्चित शर्मा, गिरीश जोशी, रूपेश कुमार, सूरज सिंह, मोहित जोशी आदि शामिल थे।
फोटो 13 टीएनपी 03 पी।