फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के उतरायणी मेले में चंपावत की बाल मिठाई की धूम

विज्ञापन
sweets - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय की बाल मिठाई ने बरेली में आयोजित उत्तरायणी मेले में काफी धूम मचाई। तिवारी मिष्ठान भंडार के स्वामी और पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी के प्रतिष्ठान की ओर से बरेली के उत्तरायणी मेला कमेटी के आमंत्रण पर मकर संक्रांति पर आयोजित तीन दिनी मेले में चंपावत की बाल मिठाई का स्टाल लगाया गया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत और यूपी के मंत्री राकेश अग्रवाल ने उत्तरायणी मेले में लगे चंपावत की बाल मिठाई के स्टाल का निरीक्षण किया और बाल मिठाई की खरीद की। इस मौके पर सुभाष जोशी, राजेश चौबे, भुवन चंद्र बसानी आदि ने लोगों को बाल मिठाई की खूबियों की जानकारी दी। तिवारी ने बताया कि बरेली के उत्तरायणी मेले में साल दर साल बाल मिठाई की डिमांड बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें