फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो एवं कबड्डी में चंपावत संकुल का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में आयोजित की जा रही खोखो एवं कबड्डी प्रतियोगिता में चंपावत संकुल का दबदबा रहा। प्राथमिक वर्ग के बालकों की कबड्डी में आनंद बाल विद्या मंदिर तथा बालिकाओं में वीयरशिवा स्कूल, उच्च प्राथमिक बालक-बालिकाओं में मुड़ियानी संकुल प्रथम रहा। बालिकाओं की खोखो में सनसाइन, बालक में आनंद बाल विद्या मंदिर और बालक उच्च प्राथमिक वर्ग में मुड़ियानी और बालिका वर्ग में आनंद बाल विद्या मंदिर पहले स्थान में रहा। जूनियर वर्ग के बालक बालिकाओं की खोखो में चंपावत संकुल और बालकों की कबड्डी में सिप्टी तथा बालिका वर्ग में धौन संकुल अव्वल रहा। प्रतियोगिता के निर्णायकों में मुकेश वर्मा, प्रदीप बोरा, महेंद्र बोरा, दिनेश पांडेय, सतीश गहतोड़ी, नवीन जुकरिया, शंकर पांडेय, अमित वर्मा, पुष्कर शर्मा, चंदन सिंह अधिकारी, मुकेश कुमार, जीवंती कोहली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें