फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लव जिहाद का झूठा मैसेज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, 15 साल के बच्चे तक पहुंची पुलिस

Wed, 14 Jun 2023 04:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत

सार

तल्लादेश क्षेत्र में लव जिहाद का संदेश सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल संदेश में नाम के एक हिस्से को बदल कर इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। झूठे संदेश में एक धर्म विशेष के बुजुर्ग व्यक्ति पर दूसरे धर्म की किशोरी से शादी का जिक्र किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लव जिहाद का झूठा मामला प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने के प्रयासों को चंपावत पुलिस ने नाकाम कर दिया। अब पुलिस इस प्रकरण से सख्ती से निपटेगी। एसओजी मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में 15 साल के बच्चे की ओर से संदेश को कई ग्रुप में फैलाने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


सोमवार शाम को नेपाल सीमा से लगे चंपावत से 51 किमी दूर तल्लादेश क्षेत्र में लव जिहाद का संदेश सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल संदेश में नाम के एक हिस्से को बदल कर इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। झूठे संदेश में एक धर्म विशेष के बुजुर्ग व्यक्ति पर दूसरे धर्म की किशोरी से शादी का जिक्र किया गया है।

पुलिस और खुफिया तंत्र को मामले की जानकारी हुई तो संदेश की पड़ताल की गई। जांच में संदेश झूठा पाया गया। एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में संदेश को आगे बढ़ाने में तल्लादेश के 15 साल के एक बच्चे का नाम आ रहा है। इस बच्चे तक संदेश कहां से पहुंचा, इसकी पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया अखंड भारत और सनातन धर्म की रक्षा का सूत्र, कहीं ये खास बातें
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की जांच एसओजी से कराई जा रही है। अभी तक की जांच में तल्लादेश के 15 साल के बच्चे का नाम भी आ रहा है। बच्चे से माफीनामा लिखवाया जाएगा। सबसे पहले संदेश फैलाने वालों का नाम को उजागर किया जाएगा। जिले में किसी भी तरह से माहौल को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।  - देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें