चंपावत। संकल्प फाउंडेशन की ओर से वाइब्रेंट गांव तामली, पोलोप और आसपास के गांवों के स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं के चलाए जा रहे 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण सात दिसंबर से 21 दिसंबर तक संचालित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी देना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर का परिचय, टाइपिंग, एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, पावरप्वाइंट, इंटरनेट का उपयोग और विभिन्न डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया गया। वहां कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी. पाटिल, कमल जोशी, कैलाश चंद जोशी, विपिन सिंह, प्रयाग राम, अमन सिंह, देव जोशी, दीपक सिंह आदि थे। संवाद