तीन सप्ताह का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण आज से
चंपावत। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तीन सप्ताह का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ लोहाघाट से किया जाएगा। सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लोहाघाट में 9 से 29 नवंबर तक उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत फेब्रिक पेंटिंग एवं ऐंपण तथा टनकपुर में 10 से 30 नवंबर तक फैशन कढ़ाई प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।