बनबसा (चंपावत)। खटीमा की ओर से आ रही कार (एचआर 20 एबी-7525) की टक्कर से टनकपुर की ओर स्कूटी (यूके 03ए 823) पर जा रहे बनबसा के देशीफार्म निवासी ललित कापड़ी पुत्र गंगादत्त कापड़ी घायल हो गए।
कार चालक मनजीत सिंह घायल को इलाज के लिए टनकपुर ले गया। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है।