बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने एक निजी फाइनेंशियल कंपनी के पूर्व शाखा प्रबंधक पर गबन का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के वर्तमान शाखा प्रबंधक ने पूर्व शाखा प्रबंधक पर कंपनी के 85874 रुपये के गबन का आरोप लगाया है। बनबसा के ग्राम बमनपुरी स्थित भारत फाइनेंशियल इन्क्लूशन लिमिटेड के शाखा प्रबंधक आसिफ अली ने पूर्व शाखा प्रबंधक पर कंपनी के 85874 रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने वादी की शिकायत पर आरोपी पूर्व शाखा प्रबंधक के खिलाफ आईसीपी की धारा 408 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच एसआई गोविंद सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि उक्त कंपनी बनबसा में महिला समूहों को ऋण बांटने का काम करती है। कंपनी आरबीआई में पंजीकृत है। गबन का मामला वर्ष 2016 का है।