चंपावत। स्वास्थ्य विभाग ने एसएसबी के जवानों और उनके परिजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। एसएसबी परिसर में हुई गोष्ठी में स्वास्थ्य विभाग के हेम बहुगुणा ने अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की नसीहत दी। कहा कि हिंसा, बलात्कार, चोरी आदि के पीछे भी नशा एक प्रमुख कारण है। साथ ही नशा सड़क हादसे, घरेलू हिंसा और कैंसर जैसी भयानक बीमारी को भी दावत देता है। गोष्ठी में एसएसबी के उप कमांडेंट चंद्र जीत, अरविंद चौधरी समेत तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।