चंपावत। जिले में विभिन्न समारोह में भोजन बर्बाद न हो इसके लिए किसी भी प्रकार की गैर सरकारी संस्था कार्य नहीं कर रही है। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बीते एक साल में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 70 नमूने लिए गए हैं। इनमें 63 मामलों की जांच रिपोर्ट आ गई है। 63 मामलों में से 14 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल पाए गए हैं। जिन पर कार्रवाई गतिमान है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि 12 फेल नमूनों के मामले में सक्षम न्यायालय में वाद दायर किए जा चुके हैं। दो मामलों का पुनरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में अधोमानक पाए गए 12 नमूनों में सात नमूने दूध और उसके अन्य उत्पाद, एक खाद्य तेल, एक नमक, एक मसाला, एक बिस्कुट और एक नमूना पैक्ड मिठाई से संबंधित है। संवाद