चंपावत। राज्य में बाल विकास विभाग की ओर से संचालित पोषण अभियान में चंपावत जिले को उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चुना गया है।
आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीडीओ टीएस मर्तोलिया को पोषण अभियान में उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया।