लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में पांच से आठ मार्च तक लगने वाला चर्म रोग चिकित्सा शिविर कतिपय कारणों से स्थगित हो गया है। इस शिविर की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। वहीं छाती रोग चिकित्सा शिविर निर्धारित तिथि से शुरू होगा। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिदानंद और अस्तापताल के संचालक स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने बताया कि पांच से 21 मार्च तक छाती रोग चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। उपचार लखनऊ के डॉ. वीके मिश्रा करेंगे।