बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर गैस एजेंसी में सिलिंडरों में घटतौली की शिकायत पर डीएम एसएन पांडेय ने जांच के आदेश दिए। जिला पूर्ति निरीक्षक केके अग्रवाल के संयुक्त दल ने शनिवार को एजेंसी में उपलब्ध 20 सिलिंडरों की जांच की। इसमें अनियमितता नहीं मिली। घटतौली के शक पर ऊंचौलीगोठ के ग्रामीण बृहस्पतिवार को गैस एजेंसी पहुंचे थे। उन्होंने घटतौली की शिकायत कर गैस एजेंसी प्रबंधक का घेराव किया था। प्रबंधक कमला तिवारी का कहना था कि प्लांट से आए वाहन से सिलिंडर उतारकर होमडिलीवरी ठेकेदार सीधे गांव पहुंच गया था। इस कारण एक दिन प्लांट से आए सिलिंडरों की जांच नहीं हो सकी थी। जांच दल में टनकपुर के पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार शाह, विधिक माप विज्ञान निरीक्षक केएस रावत, भोपाल सिंह विधिक माप विज्ञान निरीक्षक खटीमा, प्रयोगशाला परिचर मनोज लसपाल आदि थे।