फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशापान समाज और व्यक्ति के लिए जहर समान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत जायड़ा ग्राम पंचायत में ग्रामीण परिवारों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के संस्कृत प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प पत्र भरवाए। उन्होंने कहा कि नशापान समाज और व्यक्ति के लिए जहर के समान है। इस दौरान समाजसेवी अजय बोहरा, जीवन कुमार, सोहन लाल आदि सदस्यों के संचालन में घर घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को नशीले पदार्थों से हमेशा दूर रखने को कहा। कहा गया कि शराब और मादक पदार्थों का नशा किसी समस्या का हल कभी नहीं बन सकता है। इस मौके पर केशव सिंह, शिवराज सिंह, दान सिंह बोहरा, त्रिलोकी देवी, पार्वती देवी, हेमा, पूजा, प्रेमलता, ललिता, लक्ष्मण सिंह, भैरवी, सरिता, ममता, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें