टनकपुर (चंपावत)। पीलीभीत से मजदूरी करने आए श्रमिक की अचानक मृत्यु हो गई। जिला पीलीभीत (यूपी) के ग्राम मसीत निवासी मुन्ना लाल (42) पुत्र कोमल प्रसाद यहां अपने परिजनों के साथ चल्थी में रहता था। वह खनन, चुगान की मजदूरी करता था। शनिवार सुबह खाना खाते समय अचानक उसके सीने में दर्द उठा। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची चल्थी पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया। लोगों ने हृदयाघात की आशंका जताई है।