चंपावत। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खर्ककार्की के चार छात्रों का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियेागिता के लिए हुआ है। ललित सेठी और प्रिया सेठी को हिंदी सुलेख और अमन पटवा तथा प्रीति टम्टा को खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। चारों ही बच्चों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा अब यह छात्र हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाध्यापिका रेखा जोशी, बसंती गोस्वामी, सरिता वर्मा, राजीव भंडारी और स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष शंकर राम आदि ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ब्यूरो