चंपावत। बुधवार की रात 13 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे चंपावत जिले में मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा को छोड़ कर पहाड़ी इलाके के करीब दो लाख लोगों को भारी परेशानी हुई। बुधवार शाम करीब छह बजे गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार पूर्वाह्न बहाल हो सकी। ऊर्जा निगम के इंजीनियर आरसी पंत ने बताया बंतोली में जंपर टूटने से आपूर्ति ठप रही। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि रात में अंधेरे, बारिश, अंधड़ की वजह से कंतागांव, लोहाघाट के बीच आई गड़बड़ी को ठीक करने का काम रोकना पड़ा। तड़के पांच बजे दोबारा तकनीकी टीम गई और बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, बिजली गुल होने से चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट ब्लॉक के अधिकतर हिस्से अंधेरे में डूबे रहे।