फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने की सीमा पर पेट्रोलिंग

विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर पैट्रोलिंग करते एसएसबी धनुषपुल डी कंपनी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर धनुषपुल स्थित ए कंपनी के जवानों ने नेपाल सुरक्षा बलों के जवानों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की। उन्होंने सीमा की गतिविधियों पर नजर रखने, असामाजिक तत्वों, अनजान व्यक्तियों, वनसंपदा, तस्करी के बारे में पता लगाया। यह अभियान सीमा पिलर संख्या 801/12 से 804/8 तक चला। एसएसबी ए कंपनी के प्रभारी एसआई सुरेश चंद ने बताया कि फिलहाल संदिग्ध गतिविधियां नहीं मिली। नेपाल सशस्त्र बल का नेतृत्व निरीक्षक जंगबहादुर थापा, नेपाल पुलिस का नेतृत्व एएसआई शंकर दत्त जोशी, एसएसबी धनुषपुल का नेतृत्व एएसआई जगदीश सिंह, एसएसबी गढ़ीगोठ का नेतृत्व मोहन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें