चंपावत। साधन सहकारी समिति के कैडर सचिव 44 दिन बाद काम पर लौट गए हैं। कैडर सचिव राजकीयकरण करने, सातवें वेतन के आदेश जारी करने, ग्रेड पे 2800 रुपये करने सहित कई मांगों को लेकर 19 फरवरी से हड़ताल पर थे। कैडर सचिवों के संगठन ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की देहरादून में हुई वार्ता के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक पीएस राणा ने बताया कि बुधवार से जिले की सभी 23 साधन सहकारी समिति के सचिव काम पर लौट आए। अलबत्ता समितियों के कामकाज को पटरी पर आने में अभी कुछ दिन लगेंगे।