मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन के लिए आगे बढ़ते श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु
पूर्णागिरि (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम में मां के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी है। करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने 24 घंटे में मां के दर्शन किए। सुबह और शाम के समय लंबी लाइनें लग रही हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही श्रद्धालुओं के जत्थे पड़ाव क्षेत्रों में आगे बढ़ते रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि समिति की ओर से 24 घंटे मां के दर्शन की व्यवस्था की गई है, इसके लिए समिति के स्वयंसेवक भी तैनात हैं। फिलहाल पेयजल, सफाई, बिजली आदि की व्यवस्था सुचारू है। पड़ाव क्षेत्र ठूलीगाड़ में दिन भर विभिन्न संगठनों की ओर से भंडारे लगाए गए। इधर, नगर के शारदा घाट पर भी स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़ने से माहौल भक्तिमय बना रहा। संवाद