फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वाराही धाम देवीधुरा में 12 दिनी बगवाल मेला शुरू

विज्ञापन
मां बाराही धाम देवीधुरा के 12 दिनी बगवाल मेले का रिबन काट शुभारंभ करते उत्तराखंड वन विकास निगम के अ - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में एतिहासिक और पौराणिक महत्व के 12 दिनी बगवाल मेले का शुभारंभ हो गया है। उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने सोमवार को मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने इस धार्मिक मेले को लोक आस्था और विरासत का अद्भुत समागम बताया। गहतोड़ी ने कौतूहल और आस्था के इस विख्यात मेले को और अधिक भव्य स्वरूप देने पर जोर दिया। तिरंगे के साथ बच्चों और महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने देवीधुरा स्टेशन बाजार होकर मंदिर परिसर तक छोलिया नृत्य के साथ शोभायात्रा निकाली। कोरोना की वजह से दो साल बाद भव्यता के साथ हो रहे मेले के लिए लोगों में गजब का उत्साह है। कोरोना काल में यहां सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से बगवाल खेली गई थी। मंदिर के पीठाचार्य बीसी जोशी और पंडित कीर्तिबल्लभ जोशी के संचालन में हुए समारोह में अतिथियों का स्वागत किया गया। बगवाल मेले के लिए मां वाराही धाम मंदिर को फूलों से सजाया गया है। मेले का मुख्य आकर्षण फूल और फलों से होने वाली बगवाल रक्षाबंधन के दिन 12 अगस्त को खेली जाएगी।
मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने बताया कि बगवाल में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। कहा कि मेले की आध्यात्मिकता को बचाए रखते हुए लगातार भव्यता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बगवाल मेले में दुकानदारों के साथ ही श्रद्धालु भी उमड़ने लगे हैं। सोमवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां वाराही को पूजा। आचार्य पंडित कीर्ति बल्लभ शास्त्री और पंडित भुवन चंद्र जोशी ने पूजा कराई। श्रद्धालुओं ने मां वाराही देवी समेत हनुमान मंदिर, मुचकुंद ऋषि आश्रम, भीम शिला के भी दर्शन किए। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता में हुए शुभारंभ समारोह में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख सुमनलता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, गहड़वाल खाम के विमल सिंह बिष्ट, वालिक खाम के दीवान सिंह बिष्ट, लमगड़िया खाम के वीरेंद्र सिंह, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, मदन बोरा, राजू बिष्ट, खाम प्रमुख गंगा सिंह, बद्री सिंह, सतीश चंद्र पांडे, प्रकाश राय, मोहन सिंघवाल, ईश्वर सिंह बिष्ट, प्रकाश मेहरा, अमित लमगड़िया, गोकुल, मनोज तड़ागी, मुकेश कलखुड़िया, नीमा बिष्ट, पुष्कर भट्ट, राजेश बिष्ट, भुवन गहतोड़ी, चेतन चम्याल, हयात सिंह, प्रवीण जोशी, चेतन, सुंदर बोहरा, कृष्णा जोशी, एसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम मनीष बिष्ट, एएमए भगवत पटनी, सीओ विपिन पंत आदि मौजूद रहे। संवाद
चारों खामों की मौजूदगी में हुआ सांगी पूजन
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में बगवाल मेले के शुभारंभ से पूर्व सोमवार सुबह 5:30 बजे से चार घंटे तक सांगी पूजन हुआ। चारों खाम (लमगड़िया, चम्याल, वालिग, गहरवाल) और सातों थोकों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंदिर के पुजारी लोकमणि, जगदीश चंद्र, पीठाचार्य पंडित कीर्तिबल्लभ जोशी के मंत्रोच्चार के साथ सांगी पूजन हुआ। संवाद
व्यापारियों की आमद से चहलपहल बढ़ी
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। मेले में दूरदराज से व्यापारियों की आमद होने से चहलपहल बढ़ गई है। हल्द्वानी, नैनीताल, सितारगंज, मुरादाबाद, नानकमत्ता, अल्मोड़ा, चंपावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़, धारचूला, बरेली, पीलीभीत, हाथरस आदि शहरों से आए व्यापारियों ने दुकानें सजाई हैं। इन दुकानों से बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी कर रहे हैं। झूले, चरखे भी आकर्षण के केंद्र बने हैं। संवाद
समिति को गहतोड़ी देंगे सवा दो लाख रुपये
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। मंदिर कमेटी ने वन निगम अध्यक्ष से अगले मेले से पहले गहड़वाल खाम के योद्धा भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। मेले में संस्कृति निदेशालय से सांस्कृतिक टीमों को भेजकर राज्य स्तरीय मेले के लिए बजट भी दिलाने का आग्रह किया गया। गहतोड़ी ने अपनी ओर से समिति को 2,25,000 रुपये देने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें