फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल सेवा शुरू होने से बढ़ी चहल पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रेल सेवा शुरू होने नगर में यात्रियों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। सुविधाजनक यात्रा और बसों की अपेक्षा कम किराया होने से इस बार पूर्णागिरि धाम आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि होने की भी संभावना है। करीब 20 महीने बाद पीलीभीत टनकपुर रेल सेवा 21 फरवरी से शुरू हो गई है। रेल सेवा शुरू होते ही टनकपुर में पूर्णागिरि मेला यात्रियों के आने का क्रम बढ़ने लगा है। इससे नगर के कारोबारियों और व्यापारियों में भी खुशी की लहर है। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी ने बताया कि रेल सेवा शुरू होने से टनकपुर बाजार की रौनक बढ़ने लगी है। उन्होंने पूर्णागिरि मेले में कारेबार पूर्व की तरह पटरी पर आने की उम्मीद जताई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम एके चन्याल और सीओ राजन सिंह रौतेला ने कहा कि रेल सेवा शुरू होने से पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार पूर्णागिरि मेले में तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होना निश्चित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें