चंपावत। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हिमांशु गहतोड़ी, ज्ञानेंद्र बोहरा को स्वर्गीय कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
हिमांशु ने हाइस्कूल और ज्ञानेंद्र ने इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त कर उत्तराखंड शिक्षा परिषद रामनगर की 2017 की वरीयता सूची में स्थान बनाया था। दोनों छात्रों की माताओं को विद्यालय प्रबंध समिति ने बोर्ड की ओर से प्राप्त चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रबंधक अमरनाथ वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. मदन सिंह पाल समेत अन्य शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।