फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के चक्कर में एक वाहन पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आगे निकलने के प्रयास में बोलेरो वाहन एक अन्य वाहन से टकराकर सड़क पर पलट गया। अलबत्ता दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।


शनिवार सुबह बोलेरो (यूके 03 टीए 0125) और एक क्वालिस वाहन (यूके 03 टीए-882) बनबसा से खटीमा की ओर जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के पास बोलेरो वाहन के चालक ने गति बढ़ाते हुए उल्टी दिशा से आगे निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान क्वालिस चालक ने वाहन रोकने का प्रयास किया, बावजूद इसके क्वालिस वाहन बोलेरो वाहन से टकरा गया और बोलेरो वाहन सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि दोनों वाहन चालकों और सड़क पर चल रहे लोगों में से किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बोलेरो चालक द्वारा अचानक वाहन उल्टी दिशा में ले जाने से दुर्घटना हुई है। समाचार लिखे जाने तक किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। दोनों वाहन स्वामी अपने स्तर से मामला सुलझाने के प्रयास में लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें