फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रनगर में रेडक्रास भवन का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पड़ोसी मित्रराष्ट्र नेपाल के इस सीमा से लगे कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में रेडक्रॉस सोसायटी का नया दोमंजिला भवन बन गया है। नेपाल रेडक्रॉस सोसायटी के केंद्रीय अध्यक्ष संजीव थापा ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया। शाखा कोषाध्यक्ष धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने बताया कि इसके लिए बेल्जियम रेडक्रॉस के डब्लूएएसएच केंद्रीय कार्यक्रम परियोजना से आर्थिक सहयोग मिला था। इसमें नेपाल रेडक्रॉस सोसायटी कंचनपुर ने 19.59 लाख रुपये से अधिक और बेल्जियम रेडक्रॉस ने 10.50 लाख रुपये से अधिक का सहयोग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें