फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को गणित और सामाजिक विज्ञान का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के माध्यमिक शिक्षकों का छह दिनी सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन किया गया।

जीआईसी सभागार में चले प्रशिक्षण में सामाजिक विज्ञान के 40 तथा गणित के 29 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में गणित विषय में संख्या पद्धति, बहुपद, ज्यामितीय आधारित अवधारणाएं, गणित में समस्या समाधान तथा सामाजिक विज्ञान में औद्योगिक क्रांति, लोकतांत्रिक राजनीति, अर्थशास्त्र, आपदा प्रबंधन, जाति, धर्म और लैंगिंक मसले, जल संसाधन आदि विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन में यातायात उपनिरीक्षक ज्योति प्रसाद और जगत सिंह सामंत ने सड़क सुरक्षा और परिवहन के नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.बीसी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, दिलेर सिंह राजपूत, खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, सीपी गहतोड़ी, जिला संदर्भ व्यक्ति भुवन शंकर पांडेय, सुनील कुमार, इंदुवर जोशी, सीएस पुजारी, इंद्र लाल वर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें