लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में 15 अप्रैल से 11 दिवसीय निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा शिविर लगेगा।
आश्रम के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिदानंद जी महाराज और अस्पताल प्रभारी स्वामी एकदेवानंद महाराज ने बताया कि क्षेत्र के अस्पतालों में स्त्री रोग चिकित्सक नहीं होने से महिलाओं को हो रही दिक्कतों को देखते हुए विशेष रूप से 15 से 25 अप्रैल तक निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर सुबह 8.30 बजे से 11 बजे तक चलेगा। रविवार को अस्पताल बंद रहेगा।