चंपावत। ऊर्जा निगम ने शनिवार को मौकोट से चंपावत तक विद्युत लाइन में आए फॉल्ट को ठीक किया। इसके लिए ऊर्जा निगम ने छह टीमों को गठन किया था। पहली टीम ने टीम ने मौकोट से तल्ला बापरू, दूसरी, तीसरी टीम ने तल्ला बापरू से मरोड़ाखान, चौथी टीम ने मरोड़ाखान से लोहाघाट, पांचवीं टीम ने लोहाघाट से चंपावत तक लाइन सुधारी। इस दौरान टीम ने लाइन में जंपर, तार खींचने का काम किया। विद्युत लाइन में सुबह नौ से तीन बजे तक काम किया गया। इस दौरान चारों ब्लॉकों के 32000 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का समाना करना पड़ा। बिजली न होने से कार्यालयों, साइबर कैफे में ऑनलाइन फार्म भरने वाले परीक्षार्थियों को दिक्कतों का समाना करना पड़ा। जेई अशोक कुंवर ने बताया कि बिजली लाइन में सुबह नौ बजे से तीन बजे काम किया गया। इस दौरा चंपावत के चारों ब्लॉकों में बिजली गुल रही।